सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » बड़ी खबर » चुनाव खत्म होते ही श्दमोहश् लॉकरू 19 से 26 अप्रैल तक लगा कोरोना कर्फ्यू

चुनाव खत्म होते ही श्दमोहश् लॉकरू 19 से 26 अप्रैल तक लगा कोरोना कर्फ्यू

द न्यूज 9 डेस्क दमोह, मध्यप्रदेश। कोरोना की दूसरी लहर से मध्यप्रदेश में हालात ज्यादा खराब हैं, मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है तेजी से कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया गया है वही मध्यप्रदेश के दमोह में भी लगा लॉकडाउन।

दमोह में 19 से 26 अप्रैल तक लगा कोरोना कर्फ्यू

शनिवार को मध्यप्रदेश के दमोह उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद जिला कलेक्टर ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर बड़ा फैसला लिया है, मिली जानकारी के मुताबिक अब दमोह जिले में 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।

चुनाव खत्म होते ही दमोह में कोरोना कर्फ्यू का ऐलान

मध्यप्रदेश में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश के कई जिलों में नाईटकर्फ्यू लागू है तो, कई जिलों में लॉकडाउन है, लेकिन इन सबके बीच उपचुनाव वाले दमोह जिले को पाबंदियों से बाहर रखा गया था लेकिन अब दमोह उपचुनाव खत्म होते ही कोरोना कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है, इस संबंध में कलेक्टर तरुण राठी ने आदेश भी जारी कर दिया है, जिसका हर व्यक्ति को पालन करना होगा, कोरोना कर्फ्यू में लोगों के घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध होगा।

दमोह में लगा लॉकडाउन

मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 12,248 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 66 मरीजों की मौत हुई है, बता दें कि कई जिलों में कोरोना वायरस का आंकड़ा बड़ी तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है, इसी के साथ कई जिलों में वैश्विक महामारी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ गए हैं,जिसके चले कल ही भोपाल, उज्जैन, इंदौर में लॉक डाउन बढ़ाया गया है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें