सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 2 आरोपी फायर आर्म्स सहित गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 2 कारतूस बरामद

सिहोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 2 आरोपी फायर आर्म्स सहित गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 2 कारतूस बरामद

सिहोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई - 2 आरोपी फायर आर्म्स सहित गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 2 कारतूस बरामद

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। जबलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सिहोरा पुलिस ने दो आरोपियों को फायर आर्म्स सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया के मार्गदर्शन में थाना सिहोरा टीम ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 जून की रात थाना सिहोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन में कुछ युवक अवैध हथियार लेकर कटनी से जबलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मझोली ब्रिज, एनएच-30 पर घेराबंदी की।
कुछ समय बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया, जिसमें से दो युवक उतरकर बाहर आए, जबकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम निहाल केवट (21 वर्ष) निवासी रामपुर रामनगर गोरखपुर एवं गगन जैसवाल (25 वर्ष) निवासी ग्राम ककरा थाना बदेरा जिला मैहर बताए।


तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई, जिनमें एक-एक कारतूस लोड पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें ये पिस्टल बाबू सिंधी निवासी घमापुर द्वारा 2-3 माह पूर्व दी गई थीं। साथ ही 10 जून को अंकित सोनी निवासी अधारताल के साथ कटनी स्टेशन पिस्टल लेने गए थे, लेकिन वहां पिस्टल नहीं मिलने पर वापस लौट आए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल एवं 2 कारतूस जब्त कर चारों आरोपियों में निहाल केवट, गगन जैसवाल, बाबू सिंधी एवं अंकित सोनी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमती प्रतीक्षा मार्काे के नेतृत्व में उप निरीक्षक भोला राम ठाकुर, प्रधान आरक्षक गणेश्वर सिंह, आरक्षक देवराज, अंकित तिवारी, जय प्रकाश एवं गोकुल बागरी आरक्षक नीरज बनवारी की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।