द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। आज सुबह गोसलपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे समय 10ः15 बजे ट्रैक्टर और यात्री बस में कांसिंग के दौरान जोरदार भिंडत हो गई जिसमें 39 लोग घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर एमपी 20 एसी 0372 व बस क्रमांक एमपी 20 पीए 9849 क्रॉसिंग के दौरान टकराकर दोनों पलट चुके है बस में सवार 39 लोग घायल हो गए जिसमें 21 यात्रियों को सिहोरा अस्पताल और 18 यात्रियों का गोसलपुर में इलाज जारी है।











