सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन,

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » आगामी त्यौहारों को लेकर सिहोरा में शांति समिति की बैठक आयोजित

आगामी त्यौहारों को लेकर सिहोरा में शांति समिति की बैठक आयोजित

आगामी त्यौहारों को लेकर सिहोरा में शांति समिति की बैठक आयोजित

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। ईद नवरात्र, रामनवमी और महावीर जयंती सहित आने वाले सभी त्यौहारों को सिहोरा की गौरवशाली परंपरा के अनुसार शांति, सद्भाव और भाईचारा से मनाने की अपील सिहोरा के नागरिकों से आज शनिवार को थाना प्रांगण सिहोरा में आयोजित शांति समिति की बैठक में की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ज्योति परस्ते , नायब तहसीलदार जगभान सिंह उईके, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान, थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को सहित सिहोरा के गणमान्य जनों की मौजूदगी में संपन्न हुई इस बैठक में समिति के सदस्यों ने त्यौहारों के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये तथा शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव प्रशासन को दिया। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी सदस्यों ने रखी, इसके साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त तथा अशांति पैदा करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग रखी गई।
बैठक को संबोधित करते हुये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ज्योति परस्ते थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को द्वारा कहा गया त्यौहारों के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जायेंगे तथा धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जायेगी। सभी से शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने में समिति के सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा करते हुये कहा कि त्यौहारों के दौरान ऐसी हर गतिविधि की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें जिनसे सद्भाव का वातावरण खराब होने की आशंका हो। साथ ही त्यौहारों के दौरान शांति भंग करने वाले आसामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी और उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही नगर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए वैरीकेट और स्टापर लगाए जाएगे। साथ ही विधुत विभाग के अधिकारियों को नगर में झूलते विधुत तारों के साथ खम्बों के सुधार कार्य को भी कहा गया। साथ ही आजाद चौक में पुलिस चौकी बनाने और आयोजनों जैसे नमाज और आरती को लेकर समय सारणी बोर्ड लगाने की बात कहीं गई साथ ही उपस्थित अधिकारियों द्वारा शांति सद्भाव और भाईचारे के साथ मिलकर सभी त्यौहार मनाने की बात पर कही गई।
बैठक के अवसर पर नगर पालिका सिहोरा, विधुत विभाग, के अधिकारी कर्मचारियों सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें