द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर।सिहोरा।सिहोरा के वार्ड नंबर 5 आजाद चौक में आज शनिवार को शाम 5 बजे के लगभग एक युवक ने अपने घर के सामने कुएं में छलांग लगा दी। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से जब तक युवक को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को मर्चुरी में रखवा दिया है जिसका कल रविवार को पोस्टमार्टम होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा के वार्ड नंबर 5 आजाद चौक निवासी विकास गुप्ता उर्फ विक्की उम्र 35 शनिवार की शाम 5 बजे के लगभग अपने घर में था। अचानक युवक ने अपने घर के सामने जालीदार कुए की जाली खोली और छलांग लगा दी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवक गहरे पानी में डूब चुका था स्थानीय लोगों की मदद से जब तक युवक को बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी युवक के फेफड़ों में पानी भरने से उसकी मौत हो गई। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की फिलहाल इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा मर्चुरी में रखवा दिया है। जहां रविवार को युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।युवक ने आत्महत्या क्यों की अभी कुछ नहीं कहा जा सकता| फिलहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। जिसके बाद ही आगे की स्थिती स्पष्ट हो सकेगी की युवक ने आत्महत्या क्यों की।


















































































