सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » ग्राम-ग्राम गूंज रहा है गायत्री महामंत्र

ग्राम-ग्राम गूंज रहा है गायत्री महामंत्र

द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा – अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ सिहोरा नगर में 29 नवंबर से 2 दिसंबर 2022 के बीच संपन्न होने जा रहा है , यज्ञ की तैयारी हेतु लगातार 2 माह से सिहोरा नगर एवं आसपास के क्षेत्र में ज्ञान रथ के माध्यम से सुबह 6:00 से प्रभात फेरी निकाली जा रही है जिसमें सिहोरा नगर भ्रमण के पश्चात रोज 2 गांव में सुबह-सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती है, प्रातः की प्रभात फेरी से सिहोरा के चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित हो रहा है एवं बड़ी संख्या में गायत्री यज्ञ में लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है । कम से कम 24 गांव की परिवृज्जा करने का संकल्प गायत्री परिजनों द्वारा लिया गया है , 20 गांव में परिवृज्जा  हो चुकी है। 28 नवंबर तक शेष ग्रामों की परिवृज्जा की जाएगी। ग्रामों में साहित्य वितरण स्टीकर वितरण ,मंत्र लेखन ,दीवार लेखन, साधनाएं एवम साधना से जुड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, इस हेतू गायत्री शक्तिपीठ जबलपुर से लगातार दक्ष परिजन उपस्थित हो रहे हैं, इसी क्रम  धर्मेश्वर जी , प्रमेंद्र जी , कमल कोष्टा ,देशमुख जी उपस्थित हुए एवं उन्होंने 6 ग्रामों का भ्रमण किया इसमें घाट सिमरिया, गोसलपुर, खिन्नी, मुरैठ, हथलेवा, सुहजनी, लमकाना इत्यादि शामिल है आसपास के सभी ग्रामों से लोगों की उपस्थिति की अपील की गई है। समीक्षा बैठक में  नरेश तिवारी जोन प्रभारी जबलपुर ,कमल राय ,प्रकाश कुमार प्रांत प्रचारक बाल संस्कार शाला,  एन के गर्ग अध्यक्ष , भारत दुबे ,दिलीप कुमार गुप्ता, बलराम बर्मन, अरविंद कुमार चौबे मझौली से, दर्शन सिंह ,ममता सोनी, शिल्पी गर्ग आदि उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें