सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय हुआ सिहोरा खितौला, भव्य वाहन रैली, हवन-पूजन और भंडारों का आयोजन कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » घर में सजा था जुआ का फड़, खितोैला पुलिस ने मारी रेड

घर में सजा था जुआ का फड़, खितोैला पुलिस ने मारी रेड

द न्यूज़ 9 डेस्क जबलपुर । सिहोरा। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल तथा उप पुलिस अधीक्षक अपराध/प्रभारी एस.डी.ओ.पी. सिहोरा प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना खितौला की टीम द्वारा जुआ खेल रहे 8 जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया है।


मुखबिर से मिली सूचना। शुभम खिलवा रहा जुआ।
थाना प्रभारी खितौला श्रीमती जे. मसराम ने बताया कि आज दिनॉक 10/02/22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना खितौला अंतर्गत पालीवाल कालोनी स्थित घर में शुभम श्रीवास्तव पिता शिव कुमार श्रीवास्तव जुआडियों को एकत्रित कर ताश पत्तों पर जुआ मन्ना खिलवा रहा है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये थाना खितौला पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से शुभम श्रीवास्तव के घर में दबिश दी गयी जहॉ घऱ के अंदर से आवाजें आ रही थी, घेराबंदी कर 8 जुआडियो को पकड़ा गया।

इन जुआरियों को किया गया गिरफ्तार
जिन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया उसमे शुभम द्विवेदी पिता देवेंद्र द्विवेदी उम्र 20 वर्ष , शुभम श्रीवास्तव पिता शिव कुमार श्रीवास्तव उम्र 26 वर्ष, विपिन महोबिया पिता राम किशोर महोबिया उम्र 30 वर्ष, अतुल मिश्रा पिता संतोष कुमार मिश्रा उम्र 22 वर्ष, सोनु साहू पिता हल्के राम साहू, उम्र 28 वर्ष, अमन अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल उम्र 29 वर्ष सभी निवासी पालीवाल कालाोनी खितौला, वीरेन्द्र कुमार कोरी विशाली राम कोरी उम्र 40 वर्ष निवासी गजंताल सिहोरा, मोहित साहू पिता राम मिलन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी दर्शनी सिहोरा बताये ।

20 हजार 140 रुपये सहित ताश के पत्ते हुए जप्त

पकडे गये जुआडियों एवं फड़ से नगद 20 हजार 140 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त करते हुये जुआडियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।
जुआरियों को पकड़ने में – जूआरियो को घेराबंदी कर पकडने में थाना प्रभारी खितौला जे. मसराम, उप.निरिक्षक के पी दुबे, सउनि रमेश तिवारी, मुकेश राजपूत (एसडीओपी कार्यालय) आरक्षक ब्रम्हदत्त तिवारी, अखिलेश चतुर्वेदी. वसीम रजा, विजय यादव, सैनिक धनीराम पटेल की उल्लेखनीय भूमिका रही।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें