Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल महाविद्यालय सिहोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय शिविर आयोजित, सिद्धन धाम हुआ प्लॉस्टिक पॉलीथिन मुक्त

शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल महाविद्यालय सिहोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय शिविर आयोजित, सिद्धन धाम हुआ प्लॉस्टिक पॉलीथिन मुक्त

शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल महाविद्यालय सिहोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय शिविर आयोजित, सिद्धन धाम हुआ प्लॉस्टिक पॉलीथिन मुक्त

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल महाविद्यालय सिहोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का आयोजन दिनांक 24 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक महाविद्यालय के द्वारा गोद ली गई ग्राम भाटादोन में आयोजित शिविर के प्रथम दिवस उद्घाटन दिवस में ग्राम के सरपंच प्रदीप कुमार श्रीवास, कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार बघेल एवं महाविद्यालय के 52 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, इसके पश्चात उपरोक्त साथ दिवसों में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा 5 ग्रामों का भ्रमण किया, जिसमें ग्राम भाटादोन, ग्राम मुरता, ग्राम मडहा, ग्राम टिकरिया बरेली एवं कुर्रे पिपरिया में स्थित सिद्धन धाम में छात्र-छात्राओं के द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया साथ ही शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,मतदाता जागरूकता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें उपस्थित ग्रामीणजनों द्वारा शिविर का समर्थन किया गया, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा सिद्ध धाम लोढ़ा पहाड़ में प्लॉस्टिक पॉलीथीन कचरें की पूर्ण रूप से सफाई कर सिद्धन धाम पहाड़ी को प्लॉस्टिक कचरा मुक्त कर सभी को कचरा ना फेंकने और साफ सफाई के लिए जागरूक किया, जो शिविर की बहुत बड़ी उल्लेखनीय उपलब्धि रही, सात दिवसीय शिविर में महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्राध्यापक डॉक्टर कृष्णा तिवारी, डॉक्टर सुदेश कुमार मेहरौली, डॉक्टर सोनू आर मैथ्यू, डॉक्टर नीता तिवारी, सहित समस्त स्टाफ द्वारा उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया, कार्यक्रम का समापन 2 मार्च 2026 को संपन्न हुआ जिसमें ग्राम के सरपंच उप सरपंच एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र कुमार बघेल उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे

ख़ास ख़बरें

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे