Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » श्री नरसिंह टेकरी में गूंज रही कार्तिक महात्म्य कथा

श्री नरसिंह टेकरी में गूंज रही कार्तिक महात्म्य कथा

द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।

व्रतधारी महिलाएं कर रहीं पुण्य अर्जित, सुबह 4 बजे से स्नान और दीपदान का सिलसिला जारी

कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्री नरसिंह टेकरी मंदिर में इन दिनों कार्तिक महात्म्य कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में व्रतधारी महिलाएं प्रतिदिन पहुंच रही हैं। भगवान विष्णु को प्रिय इस माह में दान, स्नान, पूजन और दीपदान का विशेष महत्व है, इसलिए महिलाएं श्रद्धा भाव से कथा श्रवण और पूजा-पाठ कर पुण्य अर्जित कर रही हैं।

पुण्य और मोक्ष की कामना

मान्यता है कि कार्तिक मास में स्नान और तुलसी को दीपदान करने से सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति मिलती है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने सत्यभामा से कहा था कि पूर्व जन्म में उन्होंने कार्तिक मास में स्नान व दीपदान किया था, जिसके पुण्य से वह श्रीकृष्ण की पत्नी बनीं। इसी भाव से क्षेत्र की महिलाएं प्रतिदिन प्रातः 4 बजे नदी स्नान कर तुलसी को दीपदान कर रही हैं।

कथा और मंदिर व्यवस्था

मंदिर के महंत गोविंद दास जी , पुजारी बांके बिहारी दास, प्रेम नारायण तिवारी व अश्विनी उपाध्याय ने विशेष व्यवस्थाएँ की हैं। प्रतिदिन सुबह 7 बजे आचार्य गणेश प्रसाद मिश्रा के मुखारविंद से कथा वाचन हो रहा है।

उपस्थित व्रतधारी महिलाएं

इस अनुष्ठान में प्रमुख रूप से गीता प्यासी, संध्या प्यासी, शुभा पांडे, ममता सोनी, मंजू तिवारी, छाया गौतम, श्वेता पांडे, मनोरमा चौबे, दीपशिखा सोनी, सरोज प्यासी, निशा प्यासी और उर्मिला दुबे शामिल हैं।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे

ख़ास ख़बरें

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे