द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। आज सिहोरा के पुराना बस स्टैण्ड स्थित होटल रेवा पैलेस में स्वर्गीय रेवा शंकर दिक्षित की 100 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनके पुत्र राजीव दीक्षित ( मुन्नू) द्वारा गरीबों को कम्बल एवं भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कर भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी कैलाश नाराण दिक्षित के भ्राता जगदीश नारायण दक्षित, डॉ साधना अवस्थी, श्रृद्धा शुक्ला, अराध्या शुक्ला, अश्विनी पाठक, अश्विनी गौतम, दिनेश तिवारी, प्रकाश कुररिया, राहुल श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।


















































































