सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » भारतीय जनता पार्टी सिहोरा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

भारतीय जनता पार्टी सिहोरा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन की सरकार ने अपनी अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों व महिलाओं का विश्वास जीता है इसी विश्वास के चलते भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में दो सौ का आंकड़ा पार कर प्रदेश में पांचवीं बार मजबूत सरकार बनाएगी उक्त विचार सांसद राकेश सिंह मुख्य अतिथि ने शनिवार को कृषि उपज मंडी में भारतीय जनता पार्टी सिहोरा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही, इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ सभी पोलिंग बूथों के बूथ प्रभारी उपस्थित रहे। विधायक नंदनी मरावी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर विधायक प्रणय प्रभात पांडे पूर्व विधायक दिलीप दुबे जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल,वरिष्ठ नेत्री अंजना सराफ भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया मीडिया प्रभारी अनुपम सराफ जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल, वरिष्ट भाजपा नेता शिशिर पाण्डे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य खिलाड़ी सिंह आर्माे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सिहोरा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी के संयोजन में हुआ साथ ही मंडल अध्यक्ष गोसलपुर दिलीप पटेल मझगवां पवन गुप्ता कुंडम राजेश साहू बघराजी ने अतिथियों का स्वागत किया इस मौके पर वरिष्ठ मनोज जैन, पार्षद बेबी विनय पाल अजय बेट्टू शर्मा साधना अरविंद साहू राजेंद्र तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक परौहा, माधव मिश्रा, नीलेश प्रताप सिंह, सुप्पी बर्मन, विशु जैन भाजयुमो आयुष सेठी पलाश दुबे संदेश विश्वकर्मा देवेंद्र विश्वकर्मा प्रांजल तिवारी अनिकेत तिवारी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।