द नयूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। गर्मी का मौसम में सिहोरा पुलिस लाइन क्षेत्र भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा है।जिसके चलते हैं रहवासी पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करने के बावजूद पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा के वार्ड नम्बर 11 में स्थित पुलिस लाईन में न पीने का पानी की सप्लाई हो पा रही है। न ही किसी प्रकार से जल आपूर्ति हो रही है। और रहने वाले पुलिस कर्मी बूंद बूंद पानी को तरस रहे है। और यहाँ वहाँ से जुगाड़ करके घरों में पीने के पानी की व्यवस्था में लगे रहते है।गर्मी का मौसम आते ही जल समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। और पुलिस कर्मियों द्वारा पीने का पानी दूर-दूर से लाने को मजबूर हैं। तो कुछ कर्मियों ने बताया कि दिनभर का समय पानी भरने के जुगाड़ में ही निकल जाता है। और ऐसी स्थिति में पुलिस कर्मी ड्यूटी करेंगे या पीने के पानी की ही दिनभर तलाश करगे। तो कहने को पूरी पुलिस लाइन के बीच एक बोरिग तो है। परंतु भारी गर्मी में जल स्तर नीचे गिर जाने के कारण जल सप्लाई नहीं हो पा रही है।
शोभा की सुपारी साबित हो रही नर्मदा जल योजना
पूरे सिहोरा खितौला में नपा की सड़कों को छलनी कर नर्मदा जल पाईप लाइन डाली गई थी कि भीषण गर्मी में सिहोरा के वासियों को जल संकट से नही जूझना पड़ेगा। परन्तु गर्मी का मौसम जाने को है। और नर्मदा जल कब आएगा उसका पता नही। सभी सिहोरावासी इंतजार में है। कि जल्द नर्मदा जल सप्लाई शुरू हो परन्तु अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। कि कब नर्मदा जल शुरू होगा। कहीं अनेक स्थानों पर जल शुरू हुआ है तो पाईप लाईन फूटी है।
पुलिस लाइन में नहीं डली नर्मदा जल पाइप लाइन
सिहोरा नगर से लगभग सभी इलाकों में शोभा बढ़ाने नर्मदा जल की पाईप लाइन तो डाल दी गई परन्तु जल आज तक नहीं पहुँचा तो वहीं दूसरी तरफ नर्मदा जल पाईप लाइन विस्तार करने वाली कंपनी ने भी गजब आँखो में पट्टी बांधकर सर्वे कर लिया और अनेकों स्थानों पर पाईप लाइन ही डालना भूल गए और नगर पालिका में शिकायत के बाद अनेकों स्थानों पर पाईप लाइन डाली गई तो सिहोरा की वार्ड नम्बर 11 स्थित पुलिस लाइन में नर्मदा जल पाईप लाइन ही नहीं डाली गई है। नगर के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग है। कि इस और ध्यान देकर जल संकट से राहत दिलाई जाए। एवं नर्मदा जल पाइप लाइन का पुलिस लाइन में भी विस्तार कर डाली जाए।

एक तरफ जलसंकट को दूसरी तरफ जल की बर्वादी
जहां एक तरफ अनेक स्थानों में जल संकट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारी जल की बर्वादी भी वार्ड नं 11 में देखने मिली जहां रोज सैंकडों लीटर पानी बर्वाद हो रहा है और देखने सुनने वाला कोई नहीं है
इनका कहना है।
जल संकट की इस समस्या का जल्द निराकरण कराया जाएगा। मैं आज ही दिखवाता हूँ कहाँ समस्या आ रही है। और जल्द नर्मदा जल पाईप लाइन भी डाली जाएगी।
लक्ष्मण सिंह सारस
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सिहोरा।











