सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » क्राइम » पूर्व सरपंच ने की सरपंच पिता की गोली मारकर हत्या।

पूर्व सरपंच ने की सरपंच पिता की गोली मारकर हत्या।

द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर,। मझौली के लोहारी अनघोरा गांव निवासी सरपंच राहुल यादव के पिता कंचन यादव (56) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे की है। घटना के समय कंचन घर से चंद कदम दूर अपने पड़ोसी के घर पर थे। गांव में ही रहने वाले कंचन के भतीजे रघुराज यादव ने बताया की रविवार को गांव में रंग पंचमी मनाई जा रही थी। पड़ोसी के घर त्योहार पर शोक होने के कारण कंचन संवेदना व्यक्त करने तथा रंग पंचमी की बधाई देने गए थे। तभी पूर्व सरपंच शनेंद्र चौहान 15 से ज्यादा हथियारबंद हमलावरों को लेकर वहां पहुंच गया। उसका छोटा भाई गुड्डू, आयुष, सर्वेश समेत परिवार के अन्य सदस्य और साथी बदमाश हमले में शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
रघुराज ने बताया कि हमला कंचन यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। 6 से 7 फायर हुए। एक गोली कंचन के सीने में तथा दूसरी पेट में जा घुसी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई इसी बीच एक अन्य युवक के पैर में गोली लगने का पता चला। कंचन को जबलपुर गोलबाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रघुराज ने बताया कि हमलावरों ने कंचन का घर घेर लिया। कुछ लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।
सरकारी जमीन खाली कराने की रंजिश
रघुराज ने बताया कि हमलावर पूर्व सरपंच शनेंद्र चौहान ने गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था कंचन के सरपंच बेटे ने प्रशासन की मदद से उसके कब्जे से शासकीय जमीन मुक्त कराई थी। तभी से पूर्व सरपंच शैलेन्द्र चौहान कंचन से रंजिश रखने लगा था दोनों के बीच पंचायत चुनाव में भी विवाद हुआ था दो-तीन दिन पहले भी शैलेंद्र ने कंचन को धमकाया था। और उसके बाद इस घटना को अंजाम दे दिया गया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें