सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय हुआ सिहोरा खितौला, भव्य वाहन रैली, हवन-पूजन और भंडारों का आयोजन कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सब जेल सिहोरा में हुआ आधुनिक मुलाकात कक्ष का भव्य शुभारंभ

सब जेल सिहोरा में हुआ आधुनिक मुलाकात कक्ष का भव्य शुभारंभ

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। सब जेल सिहोरा में आधुनिक मुलाकात कक्ष का भव्य शुभारंभ श्रीमान सैफी दाऊदी अपर सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा एवं एसडीएम आशीष पाण्डे द्वारा किया गया। जेल विभाग के विभागीय मद से सिहोरा जेलर दिलीप नायक द्वारा बहुत ही शानदार आधुनिक मुलाकात कक्ष बनवाया गया जिसमें एक बार में एक साथ चार बन्दी अपने परिजनों से इंटरकॉम से मुलाकात कर सकते हैं इसमें बुजुर्गों एवं दिव्यांग बन्दियों तथा परिजनों के लिये बैठकर मुलाकात करने की सुविधा दी गई है साथ ही मुलाकात कक्ष इस तरीके से डिजाइन किया गया कि इसके अंदर बन्दियों में एवं परिजनों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। बहुत ही सुंदर , सुरक्षित व आकर्षित बने मुलाकात कक्ष की अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान सैफी दाऊदी , एसडीएम आशीष पाण्डे , उपस्थित पत्रकार बन्धुओं एवं गणमान्यजनों ने खूब सराहना की। जेलर दिलीप नायक ने बताया कि जेल महानिदेशक महोदय द्वारा सिहोरा जेल की मुलाकात व्यवस्था सुरक्षित करने हेतु विभागीय मद से बजट आवंटित किया गया था जिसे दो माह की कड़ी मेहनत से पूर्ण करवाया गया जो बन्दीजनों एवं स्टॉफ के सहयोग से पूर्ण हो सका। एसडीएम आशीष पांडे ने नवीन मुलाकात कक्ष को बन्दियों के लिये सुखद और बेहतर कार्य बताया एवं बन्दियों को नवीन सुविधा देने के लिये न्यायाधीश महोदय द्वारा जेलर दिलीप नायक एवं जेल प्रशासन को साधुवाद दिया और जेल की सभी व्यवस्थाओं की तारीफ की ।साथ ही बन्दियों को विधिक सहायता सम्बन्धी जानकारी व होली की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें