Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » शक्ति और आराधना का महापर्व नवरात्र आज से प्रारंभ

शक्ति और आराधना का महापर्व नवरात्र आज से प्रारंभ

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा।भक्ति की शक्ति और माता की आराधना का पर्व नवरात्र सोमवार से प्रारंभ होगा। नवरात्र पर्व पर आस्था की ज्योत के साथ मंदिर और देवालय जगमग हो उठेंगे। दुर्गा मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का जल्द ढारने का क्रम शुरू हो जाएगा।

आस्था की ज्योत से जगमग होंगे मठ मंदिर, श्रद्धालुओं का लगेगा मेला, पंडालों में विराजेगी माता जगत जननी 

नवरात्र पर्व को लेकर सिहोरा-खितौला के दुर्गा कंकाली मंदिर, बूढ़ी माई मंदिर, पर्वत वासिनी मंदिर,ज्वाला माई मंदिर में विशेष साज-सज्जा से जगमग आ रहे। माता के भक्तों पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालु भोर की पहली किरण से पहुंचने लगेंगे। इसके साथ ही घरों में पूजन अर्चन के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ और मां की आराधना में भक्त लीन हो जाएंगे।

शुभ मुहूर्त में पंडालों में विराजेगी माता जगत जननी

सिहोरा खितौला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सिहोरा-खितौला नगर में आधा सैकड़ा से अधिक जगहों पर शुभ मुहूर्त में माता जगत जननी को पंडालों में विराजित किया जाएगा साथ ही घट स्थापना भी होगी। रविवार शाम से ही समितियों के पदाधिकारी माता की प्रतिमाओं को ढोल नगाड़ों और श्रद्धा भक्ति इसके साथ ले गए। पांडा लो मैं भी साज सज्जा का पूरा काम पूर्ण हो चुका है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे

ख़ास ख़बरें

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे