सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » बड़ी खबर » ओडिशा और पश्चिम बंगाल जाएंगे पीएम मोदी, तूफान से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

ओडिशा और पश्चिम बंगाल जाएंगे पीएम मोदी, तूफान से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

द न्यूज 9 डेस्क नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात के प्रभावों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल दोनों का दौरा करेंगे। पीएम सबसे पहले भुवनेश्वर जाएंगे जहां वह समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह बालसोर, भद्रक और पूर्वी मिदनापुर के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर आएंगे तब वह चक्रवाती तूफान ‘यास’ से हुई तबाही की समीक्षा करने के लिए उनके साथ बैठक करेंगी। बनर्जी ने बताया कि यह बैठक मिदनापुर जिले के कलाईकुंडा में होगी। मुख्यमंत्री बनर्जी का मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के साथ चक्रवात प्रभावित पूर्वी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले के इलाके का हवाई सर्वेक्षण करने का भी कार्यक्रम है।

बता दें कि इस महीने देश को दो बार भीषण तूफान का सामना करना पड़ा है। तूफान ने बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। कई जिलों में लोगों की जान भी गयी हैं और भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। पश्चिम बंगाल सरकार ने दावा किया है कि चक्रवात के कारण कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। ‘ताउते’ के बाद एक सप्ताह के भीतर देश के तटों से टकराने वाला ‘यास’ दूसरा चक्रवाती तूफान है।
 
About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें