Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » ग्राम केवलारी के पौराणिक गो सेवालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

ग्राम केवलारी के पौराणिक गो सेवालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

ग्राम केवलारी के पौराणिक गो सेवालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। गोसलपुर। नारायण प्रसाद यादव। ग्राम केवलारी स्थित पौराणिक गो सेवालय में जन अभियान परिषद के तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पौराणिक अद्भुत विद्या शोध संस्थान एवं जन सेवा समिति गोसलपुर के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टिकरिया के सरपंच संजय सिंह राजपूत, सचिव उदय शंकर दुबे, समाजसेवी हेमचंद असाटी, शुभम द्विवेदी, जितेंद्र सोनी, अवध भूषण दुबे, विजय दुबे एवं नारायण यादव सहित शांति समिति गोसलपुर के सदस्य उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं समस्त नवांकुर समितियों के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। पौराणिक गो सेवालय के संचालक दिव्याकर्षण राज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गो सेवक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]