द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। गोसलपुर। नारायण प्रसाद यादव। आगामी त्योहारों को देखते हुए गोसलपुर पुलिस थाना परिसर में गत सोमवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी आदित्य सिंघारिया थाना प्रभारी श्रीमती भावना तिवारी द्वारा की गई। इसमें शांति और व्यवस्था के लिए डीजे से अधिक शोर, शराबियों की हुड़दंग और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालने पर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीओपी ने शांति समिति के सदस्यों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा की क्षेत्र में शांति सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाए जाएं। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है थाना प्रभारी भावना तिवारी ने सदस्यों से अपील की है वे अपने अपने क्षेत्रों में अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें उन्होंने यह भी बताया की असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएग
भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई
उन्होंने यातायात व्यवस्था डीजे के उपयोग में निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने की भी हिदायत दी। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि विभिन्न समाजों के प्रमुख पत्रकार गण एवं शांति समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सभी ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

































































































































































