द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। घर-घर में संदेश दो वोट दो वोट दो, देश के मतदाता है वोट देना आता है, आन बान शान से सरकार बने मतदान से जैसे नारे लिखी तख्तियों के साथ सैकड़ो की संख्या में शुक्रवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली की माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग 17 नवंबर को अनिवार्य रूप से करने का आम लोगों को संदेश दिया।
नगर पालिका परिषद सिहोरा और कार्यालय सीएम राइस पंडित विष्णु दत्त उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में स्कूल प्रांगण से विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली झंडा बाजार, काल भैरव चौक, साई मंदिर, मृगनयनी रोड, बस स्टैंड, गौरी तिराहा होते हुए स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई। करीब डेढ़ किलोमीटर से अधिक लंबी मतदाता जागरूकता रैली में प्राचार्य सीएम राइस अशोक उपाध्याय, सेक्टर ऑफिसर अमित विश्वकर्मा, बीएलओ देवी साहू, आयूब खान, इम्तियाज खान, रजिया, नर्मदा परस्ते, पूनम वंशकार, नगर पालिका से बबन श्रीवास्तव, संतोष बैग, सुषमा कुशवाहा, चमन श्रीवास , वंदना विश्वकर्मा माया वंशकार शामिल रहे।


















































































