द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। जबलपुर में निमर्णाधीन फ्लाईओवर में आज बड़ा हादसा हांे गया। मदन महल पुलिस स्टेशन के पास चल रहे हैं फ्लाईओवर के कार्य के दौरान अचानक मलबा धस जाने से 6 मजदूर घायल हो गए वहीं एक मजदूर की मृत्यू हो जाने की खबर मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीसी कंपनी द्वारा फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान हादसा हो जाने से हड़कंप की स्थिती निर्मित हो गई। वहीं मौके पर पुलिस कमियों सहित अधिकारियों ने पहुंचकर राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

वहीं सीएसपी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मदन महल फ्लाईओवर का कार्य चल रहा है जिसमें 7 मजदूर घायल हुए हैं जिसमें मौके पर ही एक की मौत हो गई है और साथ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ममाले की जांच कराई जाएगी, तभी आगे की स्थिती स्पष्ट हो सकेगी।


















































































