सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » क्राईम ब्रांच ने सिहोरा में की कार्यवाही

क्राईम ब्रांच ने सिहोरा में की कार्यवाही

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल तथा एसडीओपी सिहोरा श्रीमती पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना सिहोरा की टीम द्वारा 3 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 16 हजार 820 रूपये जप्त किये गये है। बुधवार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पोस्ट आफिस तिराहा बाबू चाय वाले की दुकान के पास कुछ सटोरिये सट्टा लिखते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं सिहोरा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी जहॉ कुछ सटोरिये सट्टा लिखते हुये दिखे जो भागने लगे, 1 सटोरिया भागने में सफल हो गया घेराबंदी करते हुये 3 सटोरियों को पकडा जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम मोहम्मद जलफूल उम्र 43 वर्ष निवासी नया मोहल्ला सिंहोरा एवं मोह. अकबर उम्र 30 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला सिहोरा तथा शेख शकील उम्र 37 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला सिंहोरा बताते हुये भागने वाले सटोरिये का नाम गोलू अंसारी निवासी आजाद चौक सिहोरा बताया, तीनों सटोरियों के कब्जे से नगद 16 हजार 820 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध प्रथक-प्रथक धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक दशेन्द्र दीक्षित एवं ओमप्रकाश तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक इस्माईल खान, रंजीत यादव, प्रदीप तेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें