सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर!

सच की आवाज़.

Home » अन्य खबरे » लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था

लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था

द न्यूज 9 डीजिटल डेस्क। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य, आत्मनिर्भरता, महिला आरक्षण और युवाओं के कौशल विकास समेत कई अहम मुद्दों पर बात की। अपने करीब 76 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश को अपनी सोच और कार्य संस्कृति में बदलाव लाना होगा।

प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि हथियारबंद नक्सलवाद कमजोर हुआ है, लेकिन समाज को भटकाने वाली विचारधाराओं से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने ऐसे तत्वों को पहचानने और युवाओं को उनके प्रभाव से बचाने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने राजनीतिक दलों से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने वाले महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है।

युवाओं के लिए प्रधानमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने की बात कही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल करना है। इसके लिए आने वाले वर्षों में उन कामों को तेजी से पूरा करना होगा, जो पिछले कई दशकों में पूरे नहीं हो सके।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारत को अपनी क्षमताओं और सामर्थ्य को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों पर निर्भरता कम करके देश के हितों की सुरक्षा खुद करने की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को छोटे सपनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बड़े सपने और मजबूत संकल्प ही कठिन परिस्थितियों और आपदाओं के बीच रास्ता निकालने की क्षमता देते हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार तिरंगा फहराया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें