सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » खेल-जगत » होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज,

होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज,

होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज

कटनी। जिले में अवैध मदिरा के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न होटलों और मदिरा दुकानों के आसपास क्षेत्रों में जांच, गश्त और दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने, बिना लाइसेंस शराब परोसने तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, कटनी कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेशानुसार आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 01 एवं 02 के अंतर्गत विभिन्न होटलों और मदिरा दुकानों के समीप गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की तथा दबिश दी।

11 प्रकरण दर्ज

अभियान के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36(सी) के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में 11 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 01 के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक 02 के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक अतुल कुटार सहित आबकारी विभाग का अमला मौजूद रहा।

लगातार जारी रहेगा अभियान

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के साथ-साथ बिना लाइसेंस मदिरा परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें