सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा में देवो के देव महादेव की निकली भव्य बारात, जगह जगह बारात का भव्य स्वागत

सिहोरा में देवो के देव महादेव की निकली भव्य बारात, जगह जगह बारात का भव्य स्वागत

बाबाताल में झंकार समिति द्वारा शिवलिंग निर्माण एवं रूद्राभिषेक
द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। देवो के देव महादेव एवं माता पार्वती के शुभ विवाह का दिन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां बाबाताल में स्थापित भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने भक्तों की भीड़ लगी रही वहीं नगर के सभी शिवालयों में सुबह से ही सभी भक्तों ने पहुचकर पूजन अभिषेक किया वहीं उपवास रखकर घरो में भी भोलेनाथ की पूजा की ।इसी तरह बाबाताल से शंकर जी की भव्य बारात एंव ध्वज यात्रा निकली तो वहीं झंकार दुर्गाेत्सव समिति द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रूद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया।
भोलेनाथ की बारात में दिखी सनातनी एकता
शिवमंदिर बाबाताल से महादेव की भव्य बारात शोभायात्रा निकाली गई जो पुराना बस स्टेंड,गौरीतिराहा,झंडा बजार,कालभैरव चौक,मैना कुआं,हरदौल मंदिर से होकर निकली।बारात में शंकर पार्वती की झांकी के आगे सैकडों शिवभक्त डी जे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे उनके पीछे सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ कुर्राे पिपरिया के संत सीताराम शरण जू महाराज जी रथ पर चल रहे थे।बारात के वापस बाबाताल पहुचने पर वरमाला की रस्म पूरी गई जिसमे माता पार्वती ने शंकर जी को एंव शंकर जी ने माता पार्वती को वरमाला पहनाकर विवाह किया। पूरी बारात में सनातनियों की एकता ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी।

जगह जगह बारात का स्वागत
भोलेनाथ की बारात का जहां नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया नगर पालिका मार्ग में महामाया समिति ने खीर पुडी सब्जी पुराना बस स्टैंड में नीलकंड बैग हाउस के सामने वैभव पाण्डे, विनय गुप्ता, शशांक पाण्डे, पलाश दुबे, अंशु परौहा, सहित अनेक भोले भक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ की बारात का भव्य स्वागत कर भंडारे का आयोजन किया वहीं पुराना बस स्टैण्ड में धर्मेन्द्र टी स्टाल द्वारा चाय का वितरण किया गया।
इसी तरह जय बोला भंडारी समिति ने स्वर्गीय अनिल सराफ के स्मृति में नंदनी सराफ द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।सफल बनाने में अमित सोनी,ओम सोनी,रामू सोनी,आनंद प्रकाश जैन आदि का योगदान रहा के साथ अनेक स्थानो पर दोफहर से ही भंडारे प्रारम्भ हो गये थे जो देर शाम तक चलते रहे।बाबाताल में सभी बरातियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। बारात में सैकड़ों महिला पुरुष बच्चों ने शामिल होकर इसे यादगार एंव ऐतिहासिक बना दिया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें