द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर रविवार को जबलपुर से अनूपपुर के लिए रवाना हुए इस बीच प्रदेशाध्यक्ष श्री टेलर का अनेक स्थानों पर युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री टेलर सिहोरा पहुंचे जहां भाजपा नेता अंकित तिवारी ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ नगर प्रवेशद्वार में भव्य स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनका मंच पर पुष्पहारों और गाजेबाजों के साथ स्वागत कर शिवलिंग भेंट किया। प्रदेशाध्यक्ष श्री टेलर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति से जुड़कर समाज हित में कार्य करना और सदा सेवार्थ भाव से एक दूसरे को प्रेरित करते हुए निरंतर आगे बढ़ना है।
इस अवसर पर भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राज कुमार पटेल, सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े, नगरपालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री पूर्व विधायक दिलीप दुबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ,मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दाहिया, अंकित तिवारी, नीलू बाजपेयी, सुप्पी बर्मन, सुनील चक्रवर्ती, सुग्रीम श्रीवास, कान्हा तिवारी, अमन पाण्डे, विकास ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।











