द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्ग दर्शन में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक जनवरी को वृत्त कटनी क्रमांक 03 में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा वृत अंतर्गत ग्राम भगनवारा, टेढ़ी, गुबराधरी, सलैया, लालपुर में दबिश दी गई ।
दबिश के दौरान, 40 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 1215 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आब.अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क एवं 34(1) च के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किये गयेद्य महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया ।
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम द्वारा बताया गया कि समस्त वृत अंतर्गत अवैध हाथ भट्टी मदिरा बनाये जाने वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर दबिश, गश्त भ्रमण कार्यवाही लगातार हो रही है जिस से अवैध मदिरा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।
उक्त कार्यवाही में वृत्त क्रमांक 3 प्रभारी आंचल प्रजापति, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, केशव उइके ,आबकारी आरक्षक , चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, राम सिंह , सैनिक रवि शंकर तिवारी का योगदान रहा ।











