सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन,

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » भगवान के दर्शन के साथ नए वर्ष की शुरुआत, माता देवालय खड़रा में परिवार सहित उमड़े हजारों श्रद्धालु

भगवान के दर्शन के साथ नए वर्ष की शुरुआत, माता देवालय खड़रा में परिवार सहित उमड़े हजारों श्रद्धालु

भगवान के दर्शन के साथ नए वर्ष की शुरुआत, माता देवालय खड़रा में परिवार सहित उमड़े हजारों श्रद्धालु

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। नववर्ष 2026 की शुरुआत लोगों ने धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ की। सिहोरा से सटे प्रसिद्ध माता देवालय खड़रा में नए वर्ष के पहले दिन गुरुवार को हजारों श्रद्धालु परिवार सहित माता के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर नवागत वर्ष में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और दोपहर तक मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार, समाज तथा देश की खुशहाली की प्रार्थना की।

पूरे दिन लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

नववर्ष के अवसर पर माता देवालय खड़रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बहोरीबंद मार्ग पर स्थित इस सिद्ध पीठ स्थल पर दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी माता देवालय खड़रा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारे का क्रम देर शाम तक चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

नववर्ष के शुभ अवसर पर माता के दर्शन और भंडारे के आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में आस्था और उल्लास का संचार किया। साथ ही सब्जी मंडी रोड़ स्थित आदित्य पैलेस में नव वर्ष के अवसर पर विशाल भंडारे के साथ एक शाम मुकेश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें