सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » कांग्रेसजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के अध्यक्ष बिहारी पटेल के संयोजन में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेन्द्र अहके को विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया, ज्ञापन में बताया गया कि अवैध रेत उत्खनन एवं आयरन ओर के अवैध परिवहन पर रोक लगाई जावे, गांव गांव बिक रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु उचित कार्यवाही की जावे, शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था लूट ,हत्या, चोरी जैसे अपराध बढ़ रहे हैं जिसमें अंकुश लगाने हेतु उचित कार्यवाही की जावे, एव खितौला बाजार में पुलिस चौकी की स्थापना की जावे, किसानों की धान खरीदी में पल्लेदारी एवं अन्य खर्च के नाम पर हो रही अवैध वसूली बंद की जावे, वर्तमान में महंगाई को देखते हुए वृद्धावस्था पेंशन ,विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन ₹1000 प्रति माह की जावे, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम यथावत रखा जावे, सिहोरा, खितौला में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जावे, शराब दुकान के सामने हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए नेशनल हाईवे 30 में विजय रेस्टोरेंट की पीछे संचालित शराब दुकान बंद की जावे, आए दिन हो रही दुर्घटना जनहानि को देखते हुए पहरेवा, सिहोरा मोड़, गंज ताल रोड, मनसकरा मोड नेशनल हाईवे 30 में, ओवर ब्रिज का निर्माण किया जावे, नगर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नृसिंह मंदिर खितौला से नेशनल हाईवे 30 तक बीपी पेट्रोल पंप के सामने घाट सिमरिया तक बायपास रोड एवं रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज निर्माण किया जाने सहित अनेक मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया साथ ही उक्त ज्ञापन पर अतिशीघ्र 15 दिन के अंदर अगर मांग एवं समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किए जाने की बात कही गई।
ज्ञापन के अवसर पर बिहारी पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा, राजेश चौबे प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रकाश कुररिया, अमोल चौरसिया, गोपीकृष्ण उरमलिया , विपिन जायसवाल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुंडम,गुड्डू विश्वकर्मा, आलोक पांडे पार्षद, राजेश पटेल पूर्व पार्षद, मंसूर मंसूरी पूर्व पार्षद, दिलीप जैन, उमाकांत चौरसिया, के,के, दुबे ,जितेंद्र तिवारी, शेख साबिर, शमशेर खान, युसूफ भाई जान, रमां चौरसिया, अजीत विश्वकर्मा, डब्बू पाठक ,सोयल मिश्रा युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, गिरधर सरावगी, राजकुमार पटेल, जगदीश सैनी, सुभाष ठाकुर, राजेश पटेल, अजय पटेल ,इरफान खान, चम्मू लाल कोल , सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें