सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » भूमि समाधि सत्याग्रह से चेती सरकार, मुख्यमंत्री ने मिलने का दिया समय, आज रात जबलपुर में होगी मुख्यमंत्री से वार्ता

भूमि समाधि सत्याग्रह से चेती सरकार, मुख्यमंत्री ने मिलने का दिया समय, आज रात जबलपुर में होगी मुख्यमंत्री से वार्ता

भूमि समाधि सत्याग्रह से चेती सरकार, मुख्यमंत्री ने मिलने का दिया समय, आज रात जबलपुर में होगी मुख्यमंत्री से वार्ता

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर हो रहे भूमि समाधि सत्याग्रह के लेकर विगत दो दिनों से प्रशासन और आंदोलनकारी के मध्य चल रहे टकराव का सुखद अंत हुआ। आज 26 अक्टूबर को जब प्रदर्शनकारी प्रशासन द्वारा पुनः गड्ढे पूर देने पर रेत भरी ट्रालियों में समाधि लेकर पहुंचे तो सिहोरा थाना प्रभारी के माध्यम से एसडीएम सिहोरा ने आंदोलनकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय का संदेश सुनाया जिसमें आज रात 9 बजे जबलपुर में लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री मोहन यादव से सिहोरा जिला के संबंध में वार्ता होगी ।

लगातार बढ़ता रहा टकराव

समिति के सदस्य जहां एक ओर भूमि समाधि करने की जोर लगाते दिखे वही प्रशासन आंदोलन न हो इसके लिए हर प्रकार की मशक्कत करता दिखा।सिहोरा में भी प्रशासन ने भूमि समाधि के किए गए गड्ढों को दो बार पूर दिया।

देर रात तक दी समाधि

शनिवार रात को जब प्रशासन दल बल के साथ दोबारा किए गए गड्ढों को पूरने गया समिति के सदस्य खोदे गए गड्ढों पर रात को समाधि में बैठ गए।इस दौरान दोनों पक्षों में जबरजस्त तनाव बना पर स्थानीय राजनेताओं की उपस्थिति से प्रशासन ढीला पड़ गया।

ट्राली में ली समाधि

आज जब समिति के सदस्य समाधि के गड्ढों में समाधि लेने पहुंचे तो वहां साफ मैदान था।प्रशासन ने देर रात सारे गड्ढों को पूरकर जगह को समतल कर दिया था।इसके बाद रेत भरी ट्रालियों में समाधि लिए समिति के सदस्य समाधि स्थल पर पहुंच गए।उनका तर्क था कि जब जमीन उपलब्ध नहीं तो भी वे अपना आंदोलन करके रहेंगे।

मुख्यमंत्री से वार्ता एक आशा

मुख्यमंत्री द्वारा वार्ता का समय मिलने से संपूर्ण सिहोरा में एक आशा की किरण जाग उठी ।वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे प्रत्येक जन जन में अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ही एक अंतिम आशा की किरण के रूप में दिखाई दे रहे हैं ।सिहोरा वासियों का कहना है कि निश्चित ही सिहोरा को उसका सम्मान और हक वापस दिलाएंगे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें