सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सब जेल सिहोरा में कौशल विकास की मिसाल, जेलर की पत्नी ने बंदियों को सिखाया हुनर, जन्मी श्रद्धा ज्योति और केश सुधा

सब जेल सिहोरा में कौशल विकास की मिसाल, जेलर की पत्नी ने बंदियों को सिखाया हुनर, जन्मी श्रद्धा ज्योति और केश सुधा

सब जेल सिहोरा में कौशल विकास की मिसाल

द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर। सिहोरा । सब जेल सिहोरा में बंदियों के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में अनूठी पहल की गई। जेलर दिलीप नायक की धर्मपत्नी श्रीमती निधि नायक ने अपने ससुर स्व. पं. श्री कुंजबिहारी नायक की पुण्यतिथि पर बंदियों को प्रशिक्षण देते हुए नया प्रयोग शुरू किया।

उन्होंने बंदियों को रेडी टू यूज घी आरती बत्ती और हर्बल हेयर पैक बनाने का हुनर सिखाया। इस कार्य के लिए उन्होंने लगभग पाँच हजार रुपये मूल्य की आवश्यक सामग्री दानस्वरूप जेल को भेंट की। प्रशिक्षण के बाद बंदियों ने स्वयं उत्पादन एवं पैकिंग कर श्रद्धा ज्योति नाम से गाय के शुद्ध घी से निर्मित सुगंधित घी आरती बत्ती और केश सुधा नाम से आठ जड़ी-बूटियों से बना हर्बल हेयर पैक तैयार किया। इन उत्पादों को शीघ्र ही कान्हा  मप्र जेल उत्पाद विक्रय केंद्र, भोपाल भेजा जाएगा।

श्रीमती निधि नायक का कहना है कि “समाज सेवा में उनकी गहरी रुचि है। बंदियों के कौशल विकास और उनके पुनर्वास के लिए यह एक शुरुआती प्रयास है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।”

वहीं जेलर दिलीप नायक ने कहा कि “छोटी जेलों में सीमित संसाधनों के बीच ऐसे छोटे-छोटे नवाचार ही बंदियों में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। बंदियों ने बड़े उत्साह से प्रशिक्षण लिया और इस नवाचार से उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। शासन और जेल विभाग की मंशा के अनुरूप जेल में बन्दियों का नवाचार का यह एक छोटा सा प्रयोग है।”
जेलर व उनकी पत्नी का यह प्रयास न केवल बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि समाज की मुख्यधारा में उनके पुनर्वास का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें