द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर। सिहोरा। आवारा जानवरों को लेकर नगर प्रशासन द्वारा सक्त कार्यवाही का आश्वासन और लापता हाका गैंग का जीता जागता उदाहरण सिहोरा के प्रमुख्य मार्गाें पर आए दिन देखने मिल रहा है। आवारा जानवरों पर कार्यवाही करने वाली नगर प्रशासन की हाका गैंग लापता है।
आए दिन होती है। दुघर्टनाएँ
नगर के मुख्य मार्गों पर घूमते आवारा जानवरों से सिहोरा के प्रमुख्य मार्गों पर आएदिन एक्सीडेंट जैसी घटनाएँ होना आम बात हो गई है। परंतु नगर प्रशासन के जिम्मेदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी का कहना है। कि हमारे द्वारा अनेकों बार पशु मालिकों के लिए मुनादी कराई जा चुकी हैं परंतु पशुओं कें मालिकों द्वारा पशुओं को बांधकर ना ही रखा जा रहा है। और ध्यान दिया जाता हैं हमारे द्वारा इन आवारा जानवरों पर कार्यवाही करके नगर के बाहर जंगलों में छोड़ा जाएगा।









