सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » खितौला में हुई बैंक डकैती का खुलासा, 4 गिरफ्तार

खितौला में हुई बैंक डकैती का खुलासा, 4 गिरफ्तार

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा के खितौला मोड़ स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में पाँच अज्ञात आरोपियों 11 अगस्त को बैंक में घुसकर कर्मचारियों को डरा धमकाकर लॉकर तोड़कर लाकर में रखे 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5, लाख 8 हज़ार रुपये नगद लूटकर ले जाया गया था प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मौक़े पर तत्काल पुलिस महानिरीक्षक ,पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक जबलपुर उपस्थित हुए थे प्रकरण की विवेचना हेतु कई पुलिस टीमें लगायी गई थी|


विवेचना के दौरान मौखिक साक्ष्यों ,विभिन्न सीसीटीवी फ़ुटेज व तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से यह ज्ञात हुआ था कि इन्द्राना क़स्बे में एक किराये का मकान लेकर इन आरोपियों के द्वारा इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था ।अभी तक लूट में लिप्त आरोपियों में से रहीस लोधी , सोनू वर्मन , हेमराज ,और विकास चक्रवर्ती को गिरफ़्तार कर इनके क़ब्ज़े से लूटी गई रक़म में से 1,83, 000 रुपया नगद ,एक कट्टा ,चार कारतूस दो मोटरसाइकिल ,चार मोबाइल व कुछ अन्य सामग्रियां जप्त की गई है ,शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पाँच पुलिस टीमें लगायी गई है जल्द ही शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जाकर प्रकरण का पटाक्षेप किया जाएगा।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें