द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। गत शाम बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डे के निज निवास पहरेवा में भाजपा जबलपुर ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल का बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डे के नेतृत्व में पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक श्रीमती नंदनी मरावी, प्रांजल पाण्डे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल, पुष्पराज बघेल, एकता ठाकुर, शिशिर पाण्डे, नपा उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, अनुपम सराफ, राजेश दाहिया, वैभव पाण्डे, कैलाश पंजाबी, बंटी जैन, अभिषेक तिवारी, अंशु परौहा, सतीश पटेल, पलाश दुबे, अमोली शुक्ला, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
इसी तरह बाबाताल मंदिर से सामने भाजपा नेत्री एकता ठाकुर द्वारा भाजपा जबलपुर ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।