द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। सिहोरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. विष्णु प्रसाद मोर 94 वर्ष की आयु में गत मंगलवार को निधन हो गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ विष्णु प्रसाद मोर के निधन की खबर लगते ही सिहोरा नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
बुधवार सुबह निज निवास बस स्टैंड सिहोरा में उनकी पार्थिव देह लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। डॉ विष्णु प्रसाद मोर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजा मोर और राधेश्याम मोर के पिता थे। नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ नागरिकों के साथ पूर्व विधायक नंदनी मरावी, जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. विष्णु प्रसाद मोर को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोपहर 12 बजे बस स्टैंड से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर विष्णु प्रसाद मोर की अंतिम यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में लिपटे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की अंतिम यात्रा गहोई मुक्तिधाम पहुंची। अंतिम यात्रा के गहोई मुक्तिधाम बाबा शाला पहुंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुलिसकर्मियों ने गन फायर करते हुए राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. विष्णु प्रसाद मोर को अंतिम विदाई दी