द न्यूज 9 डेस्क जबलपुर।सिहोरा। सिहोरा में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसे संबोधित करते हुए उमाकान्त बंदेवार जोन प्रभारी रीवा ने कहा की आदिवासी देश का मूल मालिक है लेकिन सामंतवादी, पूंजीवादी लोगों ने सरकार एवं सिस्टम से मिलकर इतना लूटा की मूल मालिक अपना पेट भरने के लिए अपना गांव अपना परिवार छोड़कर महानगर की तरफ काम की तलाश में भाग रहा है वहां भी ठेकेदार शोषण करता है बंदेवार ने कहा कि महाकौशल क्षेत्र जहां आदिवासियों का राजपाट रहा वहां से भी प्रत्येक गांव से 25 से30 प्रतिशत आदिवासी पलायन कर चुका है एक और भाजपा, कांग्रेस ढिंढोरा पीटते है की आदिवासी के विकास के लिए सरकार का खजाना खाली कर दिया वहीं भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में इस समुदाय के लोगों को चरण पादुका छाता बांट रही है मतलब साफ है 67 वर्षों में आदिवासियों का इतना ज्यादा शोषण हुआ की वह चप्पल छाता भी न खरीद सके । कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों को बंदेवार ने बताया की लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत होती है और हम लोग अर्थात आदिवासी,पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग अल्प संख्यक एवम सर्व समाज में भाईचारा बनाकर खोया हुआ सम्मान एवं राजपाट ले सकते हैं इतना ही नहीं समाज के ऊपर हो रहे अन्याय को रोकने के साथ साथ बकाया सरकारी नोकरी, बेहतर शिक्षा, व्यापार हासिल कर पिछड़े वर्ग को 27: आरक्षण मध्यप्रदेश में दे सकते हैं इसके लिए हमें आने वाले विधानसभा चुनाव में हाथी की बटन दबाकर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना पड़ेगा,सभा में बडी संख्या में युवा,महिलाओं की उपस्थिती रही,जिन्हें बसपा पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में सिहोरा से बसपा विधायक बनाने का संकल्प पूरा करने के लिए जुट जाने की अपील, साथ ही संगठन में राजकुमार पाल को सिहोरा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त करते हुए उन्हें बडी जबावदारी सौंपी गई.
कार्यक्रम में राकेश चौधरी जिला प्रभारी एड.लखन अहिरवार जिला अध्यक्ष, सुभाष मरकाम बसपा नेता सिहोरा श्रीमती बबिता गोटिया बसपा नेता सिहोरा, आशा गोंटिया, रामराज राम ने भी संबोधित किया अध्यक्षता मुकेश सूर्यवंशी विधानसभा अध्यक्ष ने की,बसपा के डेलन सिंह मरावी,मनोज पटेल, सचिन बंसकार, राजू चौधरी, जितेंद्र दीवान, सतीष चौरसिया, राजेश कोल,राकेश महोबिया, फूलचंद चौधरी, जवाहर चौधरी, प्रेमलाल चक्रवर्ती, विष्णु पांडे, उमा गुप्ता, दिलीप चौधरी, हरचठ चौधरी, भारत दहकार, बेटी बाई,विश्राम बैगा, सरोज कोल, सुनील चौधरी, गेंदालाल, जमुना प्रसाद, मोहम्मद आसिफ, विनोद सोनी, मोहन सोंधिया, शरद पटेल, गोपाल ठाकुर, सतीश चौधरी सहित बडी संख्या में बसपा कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित रहे.











