सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सड़कों पर उतरे सिहोरा वासियों में दिखा आक्रोश, जिले की मांग को लेकर सिहोरा कल से बंद, नगर में निकली स्वाभिमान यात्रा

सड़कों पर उतरे सिहोरा वासियों में दिखा आक्रोश, जिले की मांग को लेकर सिहोरा कल से बंद, नगर में निकली स्वाभिमान यात्रा

द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।सिहोरा जिले के मांग को लेकर सिहोरा वासियों में आज जमकर आक्रोश देखने मिला, स्वाभिमान यात्रा में सैकड़ो की संख्या में संपूर्ण सिहोरा में विशाल वाहन रैली निकालकर सिहोरा वासियों ने अपने आक्रामक तेवर सामने रख दिए साथ ही कल बुधवार से सिहोरा बंद का आह्वान किया गया है आज की स्वाभिमान यात्रा ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब सिहोरावासी किसी भी स्थिति में पीछे हटने वाले नहीं है, वही आंदोलनकारियों की मांग पर बस संचालकों ने अपनी बस को सिहोरा के बाहर से ही चलाने का निर्णय लिया है इस निर्णय के चलते अब कोई भी वाहन सिहोरा के अंदर प्रवेश नहीं करेगा आवागमन शुद्ध रूप से बायपास मार्ग से ही होकर चलेगा। जानकार मानते हैं कि सिहोरा अब एक बार फिर आंदोलन की राह में है क्योंकि इससे पहले आश्वासनों के चलते सिहोरा जिला बनने से रह गया था इसलिए इस बार आंदोलनकारी किसी भी स्थिति में सरकार के झांसे में आने वाले नहीं हैं लोगों का कहना है कि सरकार की अंतिम अधिसूचना जारी करके सिहोरा को जला बनाएं अब देखना यह होगा सिहोरा जिला का यह आंदोलन अब किस मुकाम तक जाकर ठहरता है। साथ ही आगे आंदोलन उग्र रूप में करने की बात भी जिला आंदोलन समिति ने कहीं हैं
स्वाभिमान यात्रा निकालकर जिला आंदोलन समिति ने सभी से अपने प्रतिष्ठान बंद करने का आग्रह किया साथ ही जिला नहीं तो तो वोट नहीं के जमकर नारे भी आन्दोलनकारियो ने लगाए,

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।