सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

बहोरीबंद में आयोजित हुआ भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा में बहोरीबंद में गत 4 अगस्त शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टीं मध्य प्रदेश सरकार के प्रदेश मंत्री राजेश पांडे ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में भारत की जनता को लूट लिया आज हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को देश कि प्रदेश की जनता की गरीबी मिटाना पड़ रहा है घर बनवाने पढ़ रहे हैं शौचालय बनवाने पढ़ रहे हैं आयुष्मान देना पड़ रहा है संबल कार्ड देना पड़ता आखिर क्यों पूर्व में कांग्रेस सरकार ने 60 वर्षों तक राज किया तो उन्होंने यह क्यों नहीं किया अगर उन्होंने यह किया होता तो आज कांग्रेस की तस्वीर कुछ और होती है उन्होंने सिर्फ एक काम किया भारत की मासूम जनता को लूटा है उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वह करती है, और हमारी सरकार केवल जनता के हित में कार्य करना जानती है और अनेक योजनाओं के माध्यम से जनहित के कारण सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगे। कार्यक्रम में उपस्थित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए

विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने जताया सभी का आभार
बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने उपस्थित जनों का आभारी प्रकट किया क्योकि आपको जानकारी के लिए बता दे कि लगातार पिछले तीन दिनों बारिश हो रही है और बारिश के कारण अनेक स्थानों पर मार्ग वधित है ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं के जनसमूह को देखकर विधायक श्री पांडे ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे गर्व है कि मैं आप सब का विधायक हूं और इतनी बारिश में भी सभी लोग बैठक में उपस्थित हुए यह मेरे लिए बहुत बड़ी गर्व की बात है उन्होंने कहा कि मेरा एक-एक कार्यकर्ता मेरे लिए भगवान है और मुझे अपने कार्यकर्ता पर पूरा भरोसा हैं। और मुझे प्रत्येक भाजपा के कार्यकर्ता पर गर्व है उन्होंने साथ ही बहोरीबंद विधानसभा के लिए सरकार द्वारा किए गए अनेक कार्यो पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसानों का कोई पार्टी हित चाहती है तो बीजेपी पार्टी क्योंकि आज किसानों के अनाज का उचित मूल्य मिल रहा है किसान को सरकार द्वारा सम्मान निधी प्रदान की जा रही है और किसानों के कर्ज के ब्याज माफी योजना लागू कर किसानों की समस्या समाप्त करने सरकार हमेशा तत्परता के साथ किसानों के साथ खड़ी है


कार्यकर्ता सम्मेलन के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल, रानी दुबे बबली तिवारी शिव शंकर दुबे राजा गुप्ता पराग दुबे विजय दुबे सुरेंद्र गुप्ता गोवर्धन यादव बलराम यादव रामसहाय साहू भरत पटेल राजेश चौधरी दीपू शुक्ला सतीश नायक सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।