सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » मध्यप्रदेश पंचायत सरपंच संगठन जिला जबलपुर की बैठक आयोजित

मध्यप्रदेश पंचायत सरपंच संगठन जिला जबलपुर की बैठक आयोजित

द न्यूज 9 डेस्क्।जबलपुर।सिहोरा। मध्यप्रदेश पंचायत सरपंच संगठन जिला जबलपुर की बैठक गत दिनाँक 15 जून को अनूप सिंह बघेल प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संगठन के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती वर्षा शिव पटेल जिला अध्यक्ष सरपंच संगठन जिला जबलपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जबलपुर जिले के सातों जनपद पंचायतों में पंचायत स्तर पर पंचायतों के विकास में आने वाली समस्यायों पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से जून 2022 से पंचायतों को प्रधान मंत्री आवास का आवंटन नही किया जाना, जनपद पंचायतों में अधिकारियों की मनमानी व कमीशन खोरी के कारण कार्य की गुणवक्ता और समय पर कार्य नही होने वाली विकट समस्या पर चर्चा की गई, ग्रामपंचयतो में पंचायतों के आवेदनों पर भी पटवारियों द्वारा शासकीय भूमियों तालाबो से अतिक्रमण हटाने कार्यवाही व स्वयं संज्ञान में लेकर प्रकरण दर्ज नही करना, सरपंचो के मानदेय की प्रतिमाह की राशि प्राप्त नही होना, तथा पूर्व सरपंचो के बकाया मानदेय पर चर्चा उपरान्त कार्ययोजना बनाई गई, तथा जनपद स्तरों पर कार्य की स्वकृति, कार्यपूर्णता, तथा बेल्वेसन के नाम पर अधिकारियों द्वारा तथा सफेद पोशो के द्वारा कमीशन लेने ,सरपंचो के ऊपर बिना जांच किये ही पुलिस विभाग द्वारा पित करने जैसी विभिन्न समस्यायों पर चर्चा उपरांत आगामी कार्ययोजना बनाई गई। साथ ही सरपंच संगठन मध्यप्रदेश में कृष्ण कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया वही सरपंच संगठन जिला जबलपुर में अंसुल सोनकर व गजानन्द सिंह और वंदना नर्वदा प्रसाद यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक के अवसर पर सुशील चोबे जिला सचिव , दीपक साहू जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती दुर्गेश पटेल, डॉ रितेश सिंह ठाकुर जिला वक्ता, पंकज लोधी जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट वीरेंद्र केवट विधि सलाहकार, एडवोकेट रामप्रकाश विधि सलाहकार, एडवोकेट शिव पटेल विधि सलाहकार ,सरपंच संगठन जिला जबलपुर श्रीमती अर्चना सिसोदिया योजना समिति सदस्य, मनोज पटेल, गुलाब पटेल पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ,मनों झरिया पूर्व सचिव सरपंच संघ सहित जिला जबलपुर के सातों जनपद पंचायत के संगठन के अध्यक्ष व कार्यकरणी सदस्य उपस्तिति रहे। शीर्घ ही बैठक में लिए गये निर्णयों और समस्याओं से सम्बंधित शिकायत सम्बंधित अधिकारियों को संगठन द्वारा दी जाएगी,

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।