द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के 12 जून को संस्कारधानी जबलपुर में होने वाली आम सभा को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा की गुरुवार को मनसकरा स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक खरे के निवास पर कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सिहोरा ब्लाक के सभी मंडलम और सेक्टर अध्यक्ष, बूथ, बीएलए के साथ कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक में सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगी। इस विशाल आम सभा को सफल बनाने के लिए सिहोरा विधानसभा से हजारों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल होकर विशाल आम सभा को सफल बनाएंगे। बैठक में ब्लॉक प्रभारी लोकेश मिश्रा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिहोरा अध्यक्ष बिहारी पटेल महिला कांग्रेस, जितेंद्र श्रीवास्तव प्रकाश कुररिया, अरशद खान, घनश्याम बड़गेंया, प्रकाश कुररिया, पूर्व पार्षद आलोक पांडे, फैज आलम शाह शेख साबिर, मनीष खपरिया, केके दुबे, उमाकांत चौरसिया, राहुल श्रीवास्तव, जवाहर पटेल, मंडलम अध्यक्ष दिलीप जैन, विजेंद्र साहू, एम. मंसूर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









