सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » मीडिया प्रभारी पर हमला करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की मांग, ब्राह्मण समाज सिहोरा ने सौंपा ज्ञापन

मीडिया प्रभारी पर हमला करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की मांग, ब्राह्मण समाज सिहोरा ने सौंपा ज्ञापन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। ब्राम्हण समाज सिहोरा की इकाई युवा मंडल के मीडिया के ऊपर गत दिवस हमला कर गाली गलौच कर उसे जातीगत सूचक शब्दों से अपमानित करने को लेकर ब्राह्मण समाज सिहोरा ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पारुल शर्मा को समाज के अध्यक्ष राकेश पाठक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर युवक पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
सौपे गये ज्ञापन में कहा गया है की विगत दिनों सुबह जब समाज के युवक द्वारा पुराने बस स्टैंड सिहोरा में अपने व्यवसाय से जुड़े नित्य काम को कर रहे थे तभी एक युवक ने साइकिल की हवा निकालने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के साथ जातीगत सूचक शब्दों से भी अपमानित किया।उस दौरान बस स्टैंड में अनेक लोगों की उपस्थिति थी। जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है ।तथा वो अपने आप को काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं। तथा उक्त व्यक्ति द्वारा एक साफ स्वच्छ छवि के व्यक्ति के साथ इस तरह की गुंडागर्दी पूर्णतः गलत और मनमानी है। समाज के मीडिया प्रभारी के साथ हुई इस घटना से समूचा ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। ज्ञापन में आगे लिखा है की उपरोक्त घटना कर कानून की धज्जियाँ उड़ाने वाले पर सख्त कार्यवाही की जावें ताकि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालो को एक सबक मिले एंव भविष्य में दुबारा इसकी पुनरावृत्ति ना हो। अगर समय रहते न्याय न मिला तो समाज को आन्दोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर समाज के महामंत्री प्रवीण कुररिया, कोषाध्यक्ष गोपाल पाठक,रवि दुबे,शैलेन्द्र दुबे,राजेश मिश्रा,सुनील तिवारी नंदू,सतीष गर्ग, सुनील तिवारी शिक्षक,सतेन्द्र तिवारी, प्रशांत बाजपेयी सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य एंव विप्रजन उपस्थित थे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।