द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। बहोरीबंद। पप्पू उपाध्याय| बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र 94के ग्राम कुआ में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमे पूरे विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस ,महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस,ब्लॉक अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए , कार्यक्रम के आयोजक एवं टिकिट के दावेदार डॉक्टर आर के यादव ने बताया कि हम लोग पार्टी के शीर्ष नेताओं एवं माननीय कमलनाथ जी से निवेदन करते है की पार्टी इस बार यहां अगर क्षेत्रीय प्रत्याशी उतारती है तो निश्चित रूप से यहां कांग्रेस की जीत होगी,और सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को जीताने का काम करेंगे,उपस्थित सभी लोगो ने इस विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए ,कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष गुमान सिंह, डाक्टर के एल जैन , शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी ,महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष माधुरी जैन ,ब्लॉक अध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र राय ,अजय गर्ग, नरेंद्र पुराणिक विद्या पटेल ,विजय पटेल ,भारत लाल यादव ,राम मूर्ति नायक , केशव नायक ,राम मिलन नायक ,प्रवीण यादव ,विजय तिवारी , आदित्य तिवारी ,राकेश साहू , ताम सिंग पटेल ,प्रशांत जैन , राम चंद्र नायक ,राम शंकर नायक ,विजय सिंग राजपूत राजेश तिवारी ,आकेश जैन आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।