सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » अनुशासन और कदमताल का अद्भुत प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सिहोरा का विराट पथ संचलन : जगह जगह पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

अनुशासन और कदमताल का अद्भुत प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सिहोरा का विराट पथ संचलन : जगह जगह पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सिहोरा का  रविवार को विराट पथ संचलन निकला। अनुशासन और कदम करते सैकड़ो स्वयंसेवक एक कतार में देश प्रेम का संदेश देते चल रहे थे। शाम 4 बजे अरुणाभ घोष स्टेडियम सिहोरा  में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण और ध्वज प्रणाम के बाद विराट  पथ संचलन प्रारंभ हुआ।

पथ संचलन गौरी तिराहा, पुराना बस स्टैंड, सिविल कोर्ट तिराहा, बाबा ताल हरदोल मंदिर, मैना कुआं, महावीर चौक, काल भैरव चौक, झंडा बाजार, कटरा मोहल्ला, मझौली बाईपास, झंडा बाजार, आजाद चौक, गोरी तिराहा होते हुए स्टेडियम में संपन्न हुआ।

परम पवित्र भगवा ध्वज देश के सम्मान और अस्मिता का प्रतीक

मुख्य अतिथि तुलसी वरकडे,  ब्रजकांत प्रांत प्रचारक, अमृत सिंग बालरे जिला संघ चालक एवं विनोद खत्री जिला कार्यवाह ने पथ संचलन के बाद बौद्धिक में कहा कि पवित्र भगवा ध्वज देश के सम्मान और अस्मिता का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए स्वयंसेवकों ने हर समय और विपरीत परिस्थिति में अपना बलिदान दिया। आरएसएस की स्थापना का ध्येय रक्षा कर रहा है। इसके लिए हर स्वयंसेवक को तैयार रहना होगा। परम पवित्र भगवा ध्वज हिंदू राष्ट्र का प्रतीक है। संघ को समझने के लिए संघ की शाखाओं में निरंतर जाना पड़ेगा। संघ अपना कार्य निरंतर करता है यही उसकी विशेषता है हम उसके सिर्फ स्वयं सेवक हैं। राष्ट्र निर्माण में हर स्वयंसेवक का योगदान जरूरी है तभी राष्ट्र का निर्माण होगा।

पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का किया स्वागत

विराट पथ संचलन के जगह जगह मातृशक्ति और आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। विधायक कार्यालय में विधायक नंदनी मरावी, पार्षद बेबी विनयपाल, लीला बर्मन, बाबा ताल में विनय असाटी, राजा मोर, झंडा बाजार में अंजना सराफ,  रश्मि सराफ, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे कृष्णा सरावगी, मंजू जैन रानी जैन, चंदा नोगरहिया, कविता जायसवाल, सुनंदा गुप्ता, लता नोगरहिया ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें