सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन,

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा में चाकुओं से गोदकर युवक की निर्मम हत्या। देर रात की घटना

सिहोरा में चाकुओं से गोदकर युवक की निर्मम हत्या। देर रात की घटना

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।। सिहोरा के गढ़िया मोहल्ला में गत शुक्रवार की रात चाकू से गोद कर युवक हत्या का मामला प्रकाश में आया है। हत्या की यह वारदात रात 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में खून से लथपथ युवक को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम ठाकुर (25) अपने घर से कुछ दूरी पर खड़ा था। इस बीच मोहल्ले के कुछ लोगों से उसका वाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने शिवम के गले एवं पेट में चाकू से पांच से छह बार कर दिए जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़ा। जिससे अत्यधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खून से लथपथ शिवम को लेकर उसके परिजन और मोहल्ले के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की इस वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

और आज शनिवार सुबह मर्चुरी में शिवम का पोस्टमार्टम सिहोरा के चिकित्सकों द्वारा किया गया। युवक की हत्या किन कारणों से हुई है फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश सरगर्मी से करने में जुटी है। जाँच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें