सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » दोपहर बाद जमकर बरसे बादल, 8 घंटे में 2 इंच से अधिक बारिश

दोपहर बाद जमकर बरसे बादल, 8 घंटे में 2 इंच से अधिक बारिश

द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा

तहसील में औसत बारिश के करीब पहुंचा आंकड़ा, मौसम लगातार और बारिश का अनुमान

आसमान में छाए काले बादल बुधवार दोपहर अचानक बरस पड़े। बारिश भी ऐसी वैसी नहीं मूसलाधार। दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुआ झमाझम बारिश का क्रम चार बजे तक चलता रहा। मूसलाधार बारिश से लोगों को कुछ राहत तो जरूर मिली लेकिन देर शाम बाद फिर उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।

तहसील कार्यालय के मौसम विभाग के सोमदेव पटवर्धन से हासिल जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 2 इंच से अधिक (55.2 मिलीमीटर) बारिश दर्ज की गई। बारिश का आंकड़ा तहसील में औसत के करीब पहुंच गया है। इस वर्ष अभी तक (991 मिलीमीटर) 39.64 इंच बारिश हो चुकी है पिछले वर्ष आज के ही दिन तक (655.6 मिलीमीटर) 26. 22 इंच बारिश हुई थी।

42 इंच औसत बारिश का है आंकड़ा

तहसील में औसत बारिश के आंकड़े की बात की जाए तो यह 42 इंच माना गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में और बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह बारिश का क्रम जारी रहा तो औसत बारिश का आंकड़ा जल्द ही पार हो जाएगा।

मंडी जाने वाली सड़क बरसाती पानी से लबालब, सड़क हो गई गुल

बारिश इतनी तेज गति से हुई की नगर पालिका की पोल खुल गई। एक घंटे की बारिश में ही नगर पानी-पानी हो गया। नाले-नालियों से पानी निकल कर सड़कों पर आ गया। कहीं पानी दुकानों में घुसा तो कहीं घरों को सराबोर कर दिया। अब स्थानीय लोग नगर पालिका की पानी निकासी और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

मंडी रोड की सड़क पर जलभराव

तेज बरसात के कारण खितौला नगर का सबसे व्यस्ततम मण्डी रोड जो की एन एच 30 सड़क से रेल्वे स्टेशन को जाया है, पर जलभराव से सड़क पर पानी समुद्र की तरह हिलोरे मार रहा है। सड़कें दरिया में बदली नजर आ रही हैं। पैदल चलने वाले राहगीरो कहते हैं कि ‘पानी कहां है सड़क कहां है’ पता नहीं चल रहा। सफाई व्यवस्था ध्वस्त है सब पानी-पानी है. बुरा हाल है। इस सीमेंट कांक्रीट रोड से जाने आने वाले राहगीरों, मंडी जाने वाले किसानों,स्कूल कालेज जाने वाले छात्रों को पानी भरा होने से परेशानी उठानी पड़ी।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें