सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » भगवान बांके बिहारी लाल की जय का उद्घोष, जीवंत झांकी रही आकर्षण का केंद्र

भगवान बांके बिहारी लाल की जय का उद्घोष, जीवंत झांकी रही आकर्षण का केंद्र

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सिहोरा में निकली भव्य शोभायात्रा : अखाड़ों का हैरतअंगेज प्रदर्शन, अहीर नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सिहोरा में भगवान श्री कृष्ण की सजीव झांकी के साथ भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। भगवान बांके बिहारी की जय…, जय श्री कृष्ण के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में अहीर नृत्य की शानदार प्रस्तुति और अखाड़ों का दांतो तले उंगली दबा लेने वाला हैरतअंगेज प्रदर्शन ने सबको अचंभित कर दिया। शोभायात्रा संपूर्ण शिवरा नगर का भ्रमण करने के बाद अपने प्रारंभिक स्थल पर समाप्त हुई।

मझौली बाईपास से पूजन अर्चन के साथ हुई शुरुआत

मझौली बाईपास में भगवान श्री कृष्ण के पूजन अर्चन के साथ 11 बजे शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, मैना कुआं, पुराना बस, स्टैंड स्टेट बैंक चौराहा, आजाद चौक, गढ़िया मोहल्ला, होते हुए मझौली बाईपास में समाप्त हुई।

शोभायात्रा में ये रहे शामिल

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, पार्षद रीता शुक्ला, राजेश चौबे, आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश यादव, उपाध्यक्ष डॉक्टर आरके यादव, कोषाध्यक्ष छोटे पटेल, सचिव जितेंद्र यादव, पवन यादव, सह सचिव अनिल बर्मन, इंद्र कुमार पटेल, संगठन मंत्री छत्रपति ठाकुर, पप्पू यादव, जीतेंद्र दीवान, गुलाब सिंह ठाकुर, प्रदीप परोहा, परमानंद प्रजापति, गोली तिवारी, राजा तिवारी, डब्बू यादव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

झंडा बाजार राधाकृष्ण मंदिर में भगवान का मनाया गया जन्मोत्सव

नगर के हृदय स्थल झंडा बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा- भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण को पकवानों का भोग लगाया गया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष के साथ भजन और कीर्तन गाए गए। भजन कीर्तन के पश्चात भगवान श्री कृष्ण की महा आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं भक्तों को महाप्रसाद का वितरण हुआ।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें