सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में लॉक

80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में लॉक

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में नगर पालिका परिषद सिहोरा में लगभग 74 फीसद मतदान हुआ। 18 वार्डों के 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में लॉक हो गया। 42 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान बहुत धीमी गति से शुरू हुआ, लेकिन दिन बढ़ने के साथ-साथ मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 25000 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदाता पर्ची नहीं बंटने से परेशान होते रहे मतदाता, वोटर लिस्ट से नाम गायब

वार्ड क्रमांक 3 से प्रत्याशी संध्या दिलीप दुबे ने जबलपुर कलेक्टर को मतदाता पर्ची वितरण नहीं होने से चुनाव प्रभावित होने की शिकायत की है। नगर पालिका परिषद सिहोरा के चुनाव में इस बार मतदाता पर्ची मतदाताओं के घर में नहीं पहुंचने से मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को पोलिंग बूथों पर परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वार्डों में तो मतदाता पर्ची नहीं मिलने से मतदाता बिना मतदान करें ही लौट गए। वहीं कई वार्डों में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम ही गायब थे। वार्ड क्रमांक 1 के 60 से 70 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब थे। जिसके चलते वह वोट डालने से वंचित रह गए।

पुरुष से ज्यादा महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह, युवाओं ने भी डाले वोट

मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। अधिकतर मतदान केंद्रों में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाता वोट डालने के लिए पहुंची। इसके अलावा पहली बार वोट डालने के लिए पहुंचे युवा मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला।

वार्ड क्रमांक 15 में सबसे ज्यादा, 11 में सबसे कम मतदान

बाद यदि मतदान के प्रतिशत की की जाए तो सबसे ज्यादा 81% मतदान वार्ड क्रमांक 15 हुआ। वही सबसे कम मतदान का प्रतिशत वार्ड क्रमांक 11 में 62% रिकॉर्ड किया गया।

पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा मतदान, रिटर्निंग आफिसर ने मतदाताओं का जताया आभार

नगर पालिका सिहोरा में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा पुलिस और प्रशासन की चौका और चौकन्ना निगाह के चलते मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर आशीष पांडे ने नगर के सभी मतदाताओं का शांतिपूर्ण मतदान के लिए आभार जताया।

ऐसा रहा मतदान का हर 2 घंटे में प्रतिशत

सुबह 7 से 9 बजे तक 13.4 प्रतिशत, 9 से 11 बजे 35 प्रतिशत, 11 से 1 बजे 51.2 प्रतिशत, 1 से 3 बजे 64.7 प्रतिशत, 3 से 5 बजे 73.4 प्रतिशत

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें