सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय हुआ सिहोरा खितौला, भव्य वाहन रैली, हवन-पूजन और भंडारों का आयोजन कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » टिकट की घोषणा नहीं होने से दावेदार बेचैन

टिकट की घोषणा नहीं होने से दावेदार बेचैन

द न्यूज़ 9 डेस्क जबलपुर।सिहोरा।नगर पालिका चुनाव में नामांकन दाखिल करने का सिर्फ दो दिन का समय बचा है। पार्षद टिकट की घोषणा दोनों ही प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) द्वारा नहीं किए जाने से दावेदारों में बेचैनी बढ़ती ही जा रही है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए अब सिर्फ दो ही दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में टिकट की आस लगाए अधिकतर दावेदारों ने गुरुवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर दिए। गुरुवार को 12 वॉर्डों से पार्षद पद के लिए 17 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

दोनों ही दलों में टिकट को लेकर मची खींचतान

निकाय चुनाव को लेकर सिहोरा नगर पालिका के 18 वार्डों में सबसे ज्यादा खींचतान की स्थिति अनारक्षित वर्गों में मची है। यहां हर वार्ड से दो से तीन दावेदार भाजपा और कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। अनारक्षित महिला वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के बड़े स्तर के पदाधिकारी पत्नी को टिकट दिलाने की जुगत में लगे हैं।

10 वार्डो से अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन

गुरुवार को वार्ड क्रमांक 3 से 2, वार्ड क्रमांक 4 से 1, वार्ड क्रमांक 6 से 2, वार्ड क्रमांक 7 से 1, वार्ड क्रमांक 10 से 1, वार्ड क्रमांक 11 से 2, वार्ड क्रमांक 12 से 1, वार्ड क्रमांक 13 से 2, वार्ड क्रमांक 14 से 1, वार्ड क्रमांक 15 से 1, वार्ड क्रमांक 17 से 2 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें