Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा सिविल कोर्ट (न्यायालय) परिसर में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

सिहोरा सिविल कोर्ट (न्यायालय) परिसर में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

द न्यूज 9 डेस्क जबलपुर। मध्यप्रदेश।  जिला अस्पताल में हो रही रक्त की कमी को देखते हुए कल 26 जून दिन शनिवार को सिहोरा सिविल कोर्ट में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे अतिरिक्त जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह द्वारा सिहोरा सिविल कोर्ट के सभी वकील सदस्य ओर सभी अधिकारी,कर्मचारियों ओर सिहोरा नगर के सभी जनमानस से ये अपील की गई है की इस रक्त दान शिविर में सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर रक्त दान करे ,

जिससे जिला अस्पताल में हो रही रक्त की कमी को जल्द से जल्द दूर किया जा सके। यह शिविर में रक्त एकत्रित जबलपुर जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम के द्वारा किया जाएगा । साथ ही कोरोना नियमो ओर दो गज की दूरी को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जावेगा। रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है । ताकि लोगों का सहारा बनकर उनकी जिंदगिया बचाई जा सके।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]