सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश

सच की आवाज़.

Home » क्राइम » अस्पताल से चोरी हुए 800 से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन, मचा हड़कंप

अस्पताल से चोरी हुए 800 से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन, मचा हड़कंप

द न्यूज डेस्क भोपाल, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां कोरोना के आकड़े रोजाना तेजी से बढ़ रहे हैं एवं घातक कोरोना वायरस मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन गैस की किल्लत हो रही है, इस बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के दवा स्टोर से 800 से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी होने से हड़कंप मच गया है।

हमीदिया अस्पताल के दवा स्टोर से चोरी रेमडेसिविर इंजेक्शन

प्रदेशभर के अस्पतालों में कोरोना से मरीजों को बचाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की है, इस बीच राजधानी के अस्पताल से रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी होने की खबर आने से हाहाकार मच गया, बता दें कि हमीदिया अस्पताल के दवा स्टोर से चोरी 800 से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन हुए है, ये सभी इंजेक्शन आज कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को लगने वाले थे।

जांच में जुटी पुलिस

यह मामला कोहेफिजा थाने का है, इस मामले में कोहेफिजा पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है वही अस्पताल प्रशासन और अधिकारी अब इस मामले की जांच कर रहे हैं कि इंजेक्शन किसने चोरी किए। मिली जानकारी के मुताबिक, रेमडेसिविर इंजेक्शन का नया स्टॉक कुछ दिन पहले ही आया था, आशंका है कि चोरों की मदद अस्पताल के स्टाफ ने ही की होगी।

फिर कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार पर साधा निशाना

इस बीच एक बार फिर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार निशाना साधा है, कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मप्र में कोरोना संक्रमण के आँकड़े निरंतर बढ़ते जा रहे है , संक्रमण दर बढ़ती जा रही है , निरंतर एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, आज की वर्तमान स्थिति में ही अस्पतालों में बेड नहीं है, ऑक्सिजन नहीं है, इंजेक्शन नहीं है ?

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किया ट्वीट- भोपाल के हमीदिया अस्पताल से, 800 से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी। “शिवराज का जंगलराज

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें