द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। जगत जननी के महापर्व नवरात्र पर नगर में आयोजित होने वाले गरबा महोत्सवों को लेकर आज दोपहर 2 बजे दुर्गेात्सव पर्व के दौरान गरबा आयोजकों की बैठक पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी द्वारा ली गयी। बैठक में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक तथा गरबा आयोजक, उपस्थित थे।
बैठक में गरबा आयोजकों से व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुये व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली, एवं कहा कि आपकी जो भी व्यवस्थाये अपेक्षित हैं, उसे पूरा करने का हर सम्भव प्रयास सम्बंधित विभाग से चर्चा कर किया जा रहा है। गरबा स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगायी जायेगी, साथ ही सिविल ड्रेस में भी स्टाफ को लगाया जायेगा, जो गरबा स्थल एवं आसपास आने जाने वाली गलियों में पैट्रोलिंग करते हुये असामाजिक तत्वों पर निगाह रखेगा। चर्चा के दौरान बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गरबा नृत्य आयोजकगणों द्वारा षष्टमीं तक ही गरबा आयोजित किये जायेंगे ताकि श्रद्धालूगण सप्तमी, अष्टमी एंव नवमीं को जगह जगह दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा स्थापित मॉ दुर्गा की प्रतिमाओं का दर्शन कर सकें।









